इस यात्रा वृतान्त को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
चोपता से तुंगनाथ
भरत ने रात को ही पूरे ग्रुप को बता दिया था कि सुबह जल्दी निकलना है। इसका कारण ये था कि जैसे जैसे धूप तेज होती जाती है, ताजी गिरी बर्फ पिघलना शुरू हो जाती है, जिससे बर्फ पर फिसलने का खतरा ज्यादा हो जाता है। असल में नीचे की पर्त तो जम जाती है, लेकिन ऊपर की पर्त और ताज़ी गिरी भुरभुरी बर्फ पिघलती है, जिससे ठोस बर्फ पर चलना बहुत मुश्क़िल हो जाता है। क्रेम्पोंन का प्रयोग करना पड़ता है, जो हमारे पास थे नहीं। सुबह 5 बजे अँधेरे में उठ गए, नित्यकर्म से निवृत होना भी बर्फ में एक जंग लड़ना ही है, जो करो बर्फ के पिघले पानी के साथ - साथ उसमें तैरते बर्फ के टुकड़ों के साथ करो। 6 बजे तक तैयार होकर निकलने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रुप के 2 सदस्यों ने आगे जाने से मना कर दिया, वो होटल में ही रुक गए। धूप भी अभी नहीं निकली थी, ठण्ड से बुरा हाल था। एक बैग में करीब 10 गर्म पानी की बोतल रखवा ली, क्योंकि पानी अब कहीं नहीं मिलने वाला था। मैने अपनी एक बोतल जैकेट के अंदर वाली जेब में रख ली। हल्का सा नाश्ता किया और निकल पड़े। सभी को साथ चलने की सलाह मिली थी क्योंकि पौ फटने के समय जंगली जानवर अक्सर मिल जाते हैं।