Showing posts with label कांसखेत. Show all posts
Showing posts with label कांसखेत. Show all posts

Thursday, 18 February 2016

अदवाणी यात्रा:- अदवाणी और दिल्ली वापसी

इस यात्रा वृतान्त को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
अदवाणी और दिल्ली वापसी....

करीब 2 बजे अदवानी पहुँचे तो भरत और लम्बू सड़क पर ही इंतज़ार करते मिले। भरत ने रुकने की ब्यवस्था फारेस्ट गेस्ट हाउस में करवा रखी थी। चौकीदार दिन में तो वहां होते हैं, लेकिन रात को वो भी अपने गाँव चले जाते हैं। इसका मतलब आज रात को पूरे गेस्ट हाउस के मालिक हम ही थे। घने जंगल में बसे अदवानी में सिर्फ एक दो घर बने हैं, एक चाय की दुकान और फारेस्ट गेस्ट हाउस है। गेस्ट हाउस भी ठीक सड़क के नीचे ही बना है। बेहद शांत जगह, कोई गाड़ियों का शोर शराबा नहीं, और आस पास बांज-बुरांश का बेहद घना जंगल। 

Saturday, 13 February 2016

अदवाणी यात्रा :- दिल्ली से अदवाणी (पौड़ी गढ़वाल)

दिल्ली से अदवाणी

ऐसे तो अभी तक बहुत सी यात्रा और ट्रैकिंग कर चूका हूँ लेकिन जब ब्लॉग लिखना शुरू किया था तो पहले से ही निश्चय कर लिया था कि 2015 के बाद की ही यात्राओं को लिखूंगा और वो भी सिर्फ ट्रैकिंग से संभन्दित। अदवाणी यात्रा भी पिछले वर्ष 2015 में ही की थी परन्तु ये ट्रैकिंग नहीं थी। असल में हम पांच बचपन के दोस्त हैं, जो अपनी कॉलेज की पढाई पूरी होने के बाद अपनी अपनी जिंदगियों में ब्यस्त हो गए, लेकिन एक दुसरे के लिए वही निश्चल प्यार जो कॉलेज के दिनों में होता था, सभी के दिल में आज भी बरकरार है।