Showing posts with label बद्रीनाथ. Show all posts
Showing posts with label बद्रीनाथ. Show all posts

Monday, 22 August 2016

सतोपन्थ ट्रैक (भाग ९)- सतोपन्थ से बद्रीनाथ वापसी

इस यात्रा वृतान्त को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

सतोपन्थ से बद्रीनाथ वापसी
बुखार की वजह से पूरी रात अच्छे से सो नहीं पाया। कभी आँख लगती भी तो जोर से ग्लेशियरों के टूटने की आवाज आती। कभी ऊपर पहाड़ों से बर्फ के टूटकर गिरने की आवाज आती तो आँख खुल जाती। डर भी लग रहा था कि कहीं ये गिरकर हमारे ही ऊपर ना आ जाएँ। सुबह उजाला होते ही टेण्ट छोड़ दिया। मौसम अब भी साफ़ नहीं था। लग रहा था कभी भी बारिश हो सकती है।

सतोपन्थ से वापसी

Thursday, 21 July 2016

सतोपन्थ ट्रैक (भाग ५)- बद्रीनाथ से लक्ष्मीवन

इस यात्रा वृतान्त को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

बद्रीनाथ से लक्ष्मीवन

सुबह पाँच बजे आँख खुल गई। रमेश जी और सचिन त्यागी को भी बद्रीनाथ से ऋषिकेश जानी वाली पहली बस से वापिस जाना था। दोनों लोगों से विदा ली और फ्रेश होकर यात्रा की तैयारी करने लग गए। गज्जू भाई को सुबह जल्दी आकर राशन व अन्य सामान की पैकिंग करने को कहा था लेकिन वो अभी तक नहीं पहुंचा। फिर भी सभी मित्र तैयार होने लगे। आज हमको बद्रीनाथ से बारह किलोमीटर दूर लक्ष्मीवन में रुकना था। बद्रीनाथ की समुद्र तल से ऊँचाई लगभग ३१५० मीटर है, जबकि लक्ष्मीवन लगभग ३७०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चढ़ाई के मामले में आज आसान चढ़ाई मिलने वाली थी।