Showing posts with label थलीसैंण. Show all posts
Showing posts with label थलीसैंण. Show all posts

Saturday, 17 December 2016

उत्तराखण्ड यात्रा:- दुगड्डा से ताड़केश्वर महादेव और थलीसैण

दुगड्डा से ताड़केश्वर महादेव और आगे

इस यात्रा वृतान्त को शुरू से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
सुबह उजाला होने से पहले ही आँख खुल गई। कमरे की लाइट जलाई तो शशि भाई भी उठ गए। कमल भाई की सुबह तीन बजे तक पार्टी चल रही थी फिर भी उठ गए। रात को होटल वाले से कहा था कि सुबह छह बजे कमरे में चाय भिजवा दे। लेकिन चाय के कोई आसार नजर ही नहीं आ रहे थे। चाय का मोह छोड़ सभी फ्रेश होकर तैयार हो गए और फिर ढून्ढ कर होटल मालिक को जगाया गया। रुकने-खाने का हिसाब चुकता कर आगे बढ़ चले।