Showing posts with label रुद्रनाथ. Show all posts
Showing posts with label रुद्रनाथ. Show all posts

Monday, 16 January 2017

कल्पेश्वर-रुद्रनाथ यात्रा (दूसरा दिन) - ठुमुक-ठुमुक के चल दुमुक

हेलंग-कल्पेश्वर-दुमुक(ठुमुक-ठुमुक के चल दुमुक)

सुबह पांच बजे का अलार्म लगाकर सोये थे लेकिन उसकी जरुरत ही नहीं पड़ी, पहले ही नींद खुल गयी और साथ ही सभी को जगा दिया । छह बजे तक सभी तैयार होकर जीप वाले की प्रतीक्षा करने लगे, जीप वाले की क्या गाय की प्रतीक्षा करने लगे। असल में गाय के मालिक ने ऊपर किसी गाँव से गाय को लेकर आना था और उसे देवग्राम तक छोड़ना था। काफी देर प्रतीक्षा करने के बाद भी जब गाय नहीं पहुंची तो जीप मालिक ने गाय मालिक को फोन लगाया, मालुम पड़ा गाय आज नहीं जायेगी। फिर से जीप मालिक को तैयार किया कि कोई बात नहीं एक जन्तु ही तो कम हुआ, पांच तो चल ही रहे हैं, इन पांच को तो छोड़ आओ। जीप मालिक ७००/= रुपये में चलने को तैयार हो गया। अमित भाई और डोभाल ने आगे ड्राईवर के साथ वाली सीट पर कब्ज़ा कर लिया। मैं, महेश जी और मिश्रा जी पीछे खुले वाले स्थान पर खड़े होकर यात्रा करेंगे। इस तरह खुले ट्रक में यात्रा करने का भी अलग ही आनंद है।

Friday, 13 January 2017

कल्पेश्वर-रुद्रनाथ यात्रा (पहला दिन) - दिल्ली से हेलंग

आयोजन और दिल्ली से हेलंग

ऐसे तो उत्तराखण्ड  में ऐसी कई जगह हैं, जहाँ साल के बारहों महीने घुमक्कडी की जा सकती है। लेकिन चार-धाम यात्रा के समय घुमक्कडी का अलग ही महत्त्व है। यात्रा के साथ-साथ अगर किसी धाम के दर्शन भी करने को मिल जाएं तो सोने पर सुहागा वाली कहावत चरितार्थ हो जाती है। इसी कड़ी में इस वर्ष चार-धाम यात्रा के समय पंच केदार के चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की ट्रैकिंग करने का निश्चय कर लिया। पहले मई प्रथम सप्ताह में कल्पेश्वर से रुद्रनाथ की यात्रा करने का निश्चित किया था लेकिन जब इस कार्यक्रम की चर्चा जब घुमक्कड मित्रों से की तो उनकी इच्छा थी कि अगर कार्यक्रम को कुछ दिन पीछे कर लिया जाए तो रुद्रनाथ के कपाट भी खुल जाएंगे और साथ ही रुद्रनाथ के दर्शन भी हो जाएंगे।